Achievment

Home   /   Achievment

Achievment

PM SHRI GSSS गढ़ी उजाले खां में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित। PM SHRI राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी उजाले खान 5746 में विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान हेतु भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्राचार्या अनिता दूहन ने बताया कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं अच्छे संस्कार के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय एवं अभिभावकों के लिए गर्व का विषय है। कक्षा 10वीं में प्रीति पुत्री जयभगवान ने 93.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, अर्पिता पुत्री शिशपाल ने 92.8% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा खुशी पुत्री श्री देवी सिंह ने 90.2% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार कक्षा 12वीं में पलक पुत्री रामपाल ने 90.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, अंशिका पुत्री कृष्ण चंदर ने 90% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा नैंसी पुत्री प्रमोद एवं नीतू पुत्री राजबीर ने 88.6% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विषयवार भी शानदार उपलब्धि हासिल की। कक्षा 12वीं में सौरभ पुत्र सुरेश, बादल पुत्र वीरेंद्र एवं शौर्य पुत्र विपिन ने Retail विषय में 100 अंक प्राप्त किए। वहीं भावना पुत्री शमशेर सिंह, खुशबू पुत्री पवन सिंह, शालू पुत्री पप्पू तथा सायना पुत्री सलीम ने Fashion Designing विषय में 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा 10वीं में अर्पिता पुत्री शिशपाल एवं खुशी पुत्री देवी सिंह ने Fashion Designing विषय में, जबकि प्रीति पुत्री जयभगवान ने Sanskrit एवं Social Studies तथा सोनी पुत्री संदीप ने Sanskrit विषय में 100 अंक प्राप्त किए। समारोह में विद्यार्थियों और उनके माता पिता का फुल माला के साथ स्वागत किया गया और विद्यार्थियों को मेडल एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 100 अंक लाने वाले बच्चों के गुरुजनों नवीन कुमार, रमन देवी, निर्मल वत्स, नीलम , निर्मला मोर को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय की SMC प्रधान आशा अन्य SMC सदस्य , गांव के पंच एवं विद्यालय स्टाफ से धर्मवीर, दलबीर, नरेश, हरीश (एबीआरसी), मनोज,अंकित, अनिल मलिक, हर्ष, श्रीमती रचना,जगजीत, संतोष,पूनम, ज्योति एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा अन्य विद्यार्थियों को भी इनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।